राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारलाई कलां में आज विद्यालय खुलने पर समाजसेवी भामाशाह किशन पूनिया ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षकों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया।
कोविड -19 में पिछले 3 माह से लगातार ड्यूटी दे रहे वरिष्ठ अध्यापक जीताराम मकवाना ने बताया कि कालेवा निवासी हाल जोधपुर श्री किशन पूनिया ने स्थानीय विद्यालय में कार्यरत संतोष लांबा प्रधानाचार्य, अजयसिंह राठौड़, मूलाराम प्रजापत, जीताराम मकवाना, निर्मला शर्मा, किरण सिंघल, हरचंद राम जयपाल आदि कोरोना वॉरियर्स को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर किशन पूनिया ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड -19 में दिन रात मुस्तेद रहकर जनता की सेवा करने वाले सभी वॉरियर्स हमारे लिए एक मिशाल हैं। उनका मान सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। प्रधानाचार्य संतोष लांबा ने बताया कि वैश्विक महामारी में हमारी पूरी टीम ने एक यूनिट की तरह कार्य करके जनता की सेवा करने की शानदार नजीर पेश की। जीताराम मकवाना ने कार्यक्रम में लॉक डाउन के दौरान जनता से सामंजस्य स्थापित करके उच्चाधिकरियों तक सूचना प्रेषित करने और बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वार्नटाइन करने, जनता में जागरूकता अभियान चलाने और केंद्र और राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों की पालना करवाने के अपने अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर पर अमरसिंह भदौरिया, हरमलराम विश्नोई, नरपतसिंह राठौड़, रामप्रताप शर्मा, वीरेंद्र कुमार यादव, किरण चौधरी, शोभा गौड़, मनीषा गहलोत आदि स्टाफ मौजूद रहे।

Shandar
जवाब देंहटाएंबहुत बहुत बधाई
जवाब देंहटाएंसुक्रिया
जवाब देंहटाएंBahut bahut badhai
जवाब देंहटाएं