बुधवार, 24 जून 2020

कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारलाई कलां में आज विद्यालय खुलने पर समाजसेवी भामाशाह किशन पूनिया ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षकों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया।
            कोविड -19 में पिछले 3 माह से लगातार ड्यूटी दे रहे वरिष्ठ अध्यापक जीताराम मकवाना ने बताया कि कालेवा निवासी हाल जोधपुर श्री किशन पूनिया ने स्थानीय विद्यालय में कार्यरत संतोष लांबा प्रधानाचार्य, अजयसिंह राठौड़, मूलाराम प्रजापत, जीताराम मकवाना, निर्मला शर्मा, किरण सिंघल, हरचंद राम जयपाल आदि कोरोना वॉरियर्स को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया।
        इस अवसर किशन पूनिया ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड -19 में दिन रात मुस्तेद रहकर जनता की सेवा करने वाले सभी वॉरियर्स हमारे लिए एक मिशाल हैं। उनका मान सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। प्रधानाचार्य संतोष लांबा ने बताया कि वैश्विक महामारी में हमारी पूरी टीम ने एक यूनिट की तरह कार्य करके जनता की सेवा करने की शानदार नजीर पेश की। जीताराम मकवाना ने कार्यक्रम में लॉक डाउन के दौरान जनता से सामंजस्य स्थापित करके उच्चाधिकरियों तक सूचना प्रेषित करने और बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वार्नटाइन करने, जनता में जागरूकता अभियान चलाने और केंद्र और राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों की पालना करवाने के अपने अनुभवों को साझा किया।
         इस अवसर पर अमरसिंह भदौरिया, हरमलराम विश्नोई, नरपतसिंह राठौड़, रामप्रताप शर्मा, वीरेंद्र कुमार यादव, किरण चौधरी, शोभा गौड़, मनीषा गहलोत आदि स्टाफ मौजूद रहे।

4 टिप्‍पणियां:

स्वर्ण पदक विजेता विश्नोई का किया भव्य स्वागत

 स्वर्ण पदक विजेता जगदीश प्रसाद का किया बहुमान।     गंगानगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर पक्षी सेवा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्...