मंगलवार, 21 सितंबर 2021

स्वर्ण पदक विजेता विश्नोई का किया भव्य स्वागत

 स्वर्ण पदक विजेता जगदीश प्रसाद का किया बहुमान।

    गंगानगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर पक्षी सेवा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम बार बाड़मेर आगमन पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम के उपाध्यक्ष एवं स्टेट अवार्डी श्री जगदीश प्रसाद बिश्नोई का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अराबा में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे सीबीईओ कल्याणपुर बुद्धाराम चौधरी ने साफा पहनकर मुख्य अतिथि फोरम के जिलाध्यक्ष नेशनल अवार्डी सालगराम परिहार ने माला पहनाकर विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्नोई का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर की ओर से जगदीश प्रसाद विश्नोई की धर्म पत्नी रामप्यारी का शाल ओढा कर  एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता शर्मा का भी शाल ओढाकर बहुमान किया गया। स्टेट अवार्डी हनुमानराम बिश्नोई को फोरम की ओर से जिलाध्यक्ष परिहार ने कोरोना योद्धा स्मारिका भेंट कर सम्मान किया। सीबीईओ साहब ने कहा कि जीव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और इसे हम अपने घर में बुजर्गों द्वारा की जाने वाली सेवा को अपने जीवन मे उतारे। सालगराम जी परिहार ने कहा कि सभी विद्यार्थी वर्तमान में हमेशा अपडेट रह कर कड़ी मेहनत कर अपना लक्ष्य हासिल करें।   कार्यक्रम में स्टेट अवार्डी हनुमान बिश्नोई, स्टेट अवार्डी बीजाराम गुगरवाल, मोहनसिंह सांखला व्याख्याता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रेमलता चौधरी, लीना राजगुरु,अमरजीत मीणा, प्रीति व्यास, संतोष चौधरी,रेहाना परवीन,राजेन्द्र कुमार, मोहिनी विश्नोई,हनुमान शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ममता शर्मा ने स्वागत भाषण तथा जगदीश प्रसाद ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जीताराम मकवाना ने किया।


सोमवार, 20 जुलाई 2020

विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण


 विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारलाई कलां में आज सोशियल डिस्टेंस और कोरोना बचाव हेतु जारी सरकारी निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए भामाशाह किशन पूनिया के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। प्रेरक अध्यापक जीताराम मकवाना ने बताया कि कालेवा निवासी हाल जोधपुर श्री पूनिया पर्यावरण प्रेमी के रूप में जाने जाते है। उन्होंने पिछले वर्ष भी विद्यालय को पौधे भेंट किए थे। भामाशाह उप प्रधान करनाराम चौधरी और सत्ताराम धतरवाल ने पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड विद्यालय को भेंट किए। इस अवसर प्रधानाचार्या संतोष लांबा ने बताया कि राज्य सरकार की हरित पाठशाला योजना के अनुसरण में वृक्षारोपण हेतु जेसीबी से गहरे गड्डे खुदवाकर हमने इनमें खेत की मिट्टी और खाद, दवाई आदि डलवाकर कर पहले जमीन को तैयार करवाया ताकि पौधे आसानी से वृद्धि करके विद्यालय परिसर को जल्द ही हराभरा करें।
        उप प्रधान करनाराम चौधरी ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए हम सभी को अधिकाधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। भामाशाह सत्ताराम धतरवाल ने बताया कि वृक्ष धरती का श्रृंगार है हमें अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर इस बारिश के मौसम में वृक्ष लगाकर धरती का श्रृंगार करना चाहिए। भामाशाह किशन पूनिया ने बताया कि वृक्ष विद्यालय परिसर की शोभा बढ़ाने के साथ ही हमें प्राण वायु छाया और फल भी प्रदान करते हैं। अतः हमें हमारे आसपास जहां भी उचित जगह मिले वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी अल्लाराम बारूपाल ने पौधों हेतु ग्राम पंचायत की ओर से हरसंभव मदद देने का वादा किया। वृक्षारोपण प्रभारी किरण चौधरी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
    इस अवसर पर सरपंच सूरज कंवर, देवाराम चौधरी, खीमाराम,धन्नाराम,अजयसिंह राठौड़,मूलाराम प्रजापत, अमरसिंह भदौरिया,रामप्रताप शर्मा, जीताराम मकवाना,निर्मला शर्मा,किरण सिंघल, हरमलराम विश्नोई, वीरेंद्र कुमार यादव, शोभा गौड़, मनीषा गहलोत, नरपतसिंह राठौड़, हरचंद राम जयपाल, रामचंद्र ज्यानी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 26 जून 2020

परिहार हुए कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित



समाजसेवी सालगराम परिहार भीम तिरंगा न्यूज चैनल द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत सेवा निवृत प्रधानाचार्य श्री परिहार ने वैश्विक महामारी कोविड -19 के दौरान बालोतरा शहर में मास्क और सेनेटाइजर बांटकर एक सजग पहरी के रूप में जनमानस की सराहनीय सेवा की। साथ ही सफाई कर्मियों और कोरोना वॉरियर्स को भी शॉल ओढ़ाकर बहुमान करके उनका हौसला अफजाई किया। इनके इन सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर भीम तिरंगा न्यूज चैनल नई दिल्ली द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान से नवाजा गया।
      ज्ञात रहे कि श्री परिहार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों तथा विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यर्थियों की हौसला अफजाई के लिए समय समय पर उनके घर पहुंच कर शॉल ओढ़ाकर बहुमान करते आए है। जिससे विद्यार्थियों और अन्य लोगों में सकारात्मक प्रेरणा का संचार होता है।

बुधवार, 24 जून 2020

कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

कोरोना वॉरियर्स को किया सम्मानित

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारलाई कलां में आज विद्यालय खुलने पर समाजसेवी भामाशाह किशन पूनिया ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षकों को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया।
            कोविड -19 में पिछले 3 माह से लगातार ड्यूटी दे रहे वरिष्ठ अध्यापक जीताराम मकवाना ने बताया कि कालेवा निवासी हाल जोधपुर श्री किशन पूनिया ने स्थानीय विद्यालय में कार्यरत संतोष लांबा प्रधानाचार्य, अजयसिंह राठौड़, मूलाराम प्रजापत, जीताराम मकवाना, निर्मला शर्मा, किरण सिंघल, हरचंद राम जयपाल आदि कोरोना वॉरियर्स को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया।
        इस अवसर किशन पूनिया ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड -19 में दिन रात मुस्तेद रहकर जनता की सेवा करने वाले सभी वॉरियर्स हमारे लिए एक मिशाल हैं। उनका मान सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। प्रधानाचार्य संतोष लांबा ने बताया कि वैश्विक महामारी में हमारी पूरी टीम ने एक यूनिट की तरह कार्य करके जनता की सेवा करने की शानदार नजीर पेश की। जीताराम मकवाना ने कार्यक्रम में लॉक डाउन के दौरान जनता से सामंजस्य स्थापित करके उच्चाधिकरियों तक सूचना प्रेषित करने और बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वार्नटाइन करने, जनता में जागरूकता अभियान चलाने और केंद्र और राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों की पालना करवाने के अपने अनुभवों को साझा किया।
         इस अवसर पर अमरसिंह भदौरिया, हरमलराम विश्नोई, नरपतसिंह राठौड़, रामप्रताप शर्मा, वीरेंद्र कुमार यादव, किरण चौधरी, शोभा गौड़, मनीषा गहलोत आदि स्टाफ मौजूद रहे।

रविवार, 21 जून 2020

विद्यार्थी री व्यथा

*विद्यार्थी री व्यथा*

टन - टन की टंकोर साथे
टाबर टोली भागती
स्कूलों के आंगन माय
नव कालिया खिल जावती।।

प्रार्थना में प्रेम बरसतो
कक्षाओं में कलरव
अभिव्यक्ति रो आनंद मिलतो
सरस्वती रो सिमरन।।

मास्टरां सूं मान पावता
मैडम सूं ममता
स्कूलों रे आंगन माय
दौड़ दौड़ ने रमता।।

प्रिंसिपल जी सूं प्यार पावता
सहपाठियों सूं साथ
खाली पीरियड में खेल खेलता
होम वर्क हाथो हाथ।।

नाश्ते में दूध पीवता
मध्यांतर में मिड डे मील
पेटभर खूब खावता
नहीं राखता ढील।।

विद्यार्थी व्यथा में फसगिया
कुण बातावें सवाल
थारे बिन गुरूजी
बुरा व्हे हवाल।।

अध्यापकों रो ओहदो बदल गयो
घर - घर घूमे रोज
चिकित्सा विभाग रो साथ निभावे
करे कोरोना री खोज।।

कक्षा कक्ष सब बंद पड़िया
सूना पडिया हैं ऑफिस
अध्यापक उलझन में पडिया
कुण पढ़ावे टॉपिक।।

विद्यार्थी विपदा पडिया
फैल होंगे या पास
सरकारी आदेश सूं
सबकी बचगी लाज।।

बोर्ड परीक्षा में बैठण वाला
रोज करे इंतजार
बाकी परीक्षा करावण रो
कब निकलेला फरमान।।

टाबर बेचारा तड़प रिया
घर में हो गया वास
विद्यालयों रा वार्ड बन गया
अध्यापकों सूं आस।।

ई-लर्निंग स्टार्ट करियो
रोज भेजे लिंक
टीचर बिना टारगेट
दोरो व्हे असिव।।

जीताराम जगत में
विद्या उतम दान
विद्यर्थियों री विद्वता सूं
मिले मान सम्मान।।

यह रचना स्वरचित,मौलिक एवं अप्रकाशित है।

        जीताराम मकवाना
         वरिष्ठ अध्यापक
     राजकीय उ मा विद्यालय
चारलाई कलां,  बाड़मेर, राजस्थान
मो. न.9602259105

स्वर्ण पदक विजेता विश्नोई का किया भव्य स्वागत

 स्वर्ण पदक विजेता जगदीश प्रसाद का किया बहुमान।     गंगानगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर पक्षी सेवा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्...