सोमवार, 20 जुलाई 2020

विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण


 विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चारलाई कलां में आज सोशियल डिस्टेंस और कोरोना बचाव हेतु जारी सरकारी निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए भामाशाह किशन पूनिया के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। प्रेरक अध्यापक जीताराम मकवाना ने बताया कि कालेवा निवासी हाल जोधपुर श्री पूनिया पर्यावरण प्रेमी के रूप में जाने जाते है। उन्होंने पिछले वर्ष भी विद्यालय को पौधे भेंट किए थे। भामाशाह उप प्रधान करनाराम चौधरी और सत्ताराम धतरवाल ने पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड विद्यालय को भेंट किए। इस अवसर प्रधानाचार्या संतोष लांबा ने बताया कि राज्य सरकार की हरित पाठशाला योजना के अनुसरण में वृक्षारोपण हेतु जेसीबी से गहरे गड्डे खुदवाकर हमने इनमें खेत की मिट्टी और खाद, दवाई आदि डलवाकर कर पहले जमीन को तैयार करवाया ताकि पौधे आसानी से वृद्धि करके विद्यालय परिसर को जल्द ही हराभरा करें।
        उप प्रधान करनाराम चौधरी ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए हम सभी को अधिकाधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। भामाशाह सत्ताराम धतरवाल ने बताया कि वृक्ष धरती का श्रृंगार है हमें अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर इस बारिश के मौसम में वृक्ष लगाकर धरती का श्रृंगार करना चाहिए। भामाशाह किशन पूनिया ने बताया कि वृक्ष विद्यालय परिसर की शोभा बढ़ाने के साथ ही हमें प्राण वायु छाया और फल भी प्रदान करते हैं। अतः हमें हमारे आसपास जहां भी उचित जगह मिले वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। ग्राम विकास अधिकारी अल्लाराम बारूपाल ने पौधों हेतु ग्राम पंचायत की ओर से हरसंभव मदद देने का वादा किया। वृक्षारोपण प्रभारी किरण चौधरी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
    इस अवसर पर सरपंच सूरज कंवर, देवाराम चौधरी, खीमाराम,धन्नाराम,अजयसिंह राठौड़,मूलाराम प्रजापत, अमरसिंह भदौरिया,रामप्रताप शर्मा, जीताराम मकवाना,निर्मला शर्मा,किरण सिंघल, हरमलराम विश्नोई, वीरेंद्र कुमार यादव, शोभा गौड़, मनीषा गहलोत, नरपतसिंह राठौड़, हरचंद राम जयपाल, रामचंद्र ज्यानी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वर्ण पदक विजेता विश्नोई का किया भव्य स्वागत

 स्वर्ण पदक विजेता जगदीश प्रसाद का किया बहुमान।     गंगानगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर पक्षी सेवा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्...